विद्यालय में बाल अधिकार एवं बाल शोषण को लेकर कार्यक्रम, चित्रकारी के माध्यम से बाल विवाह, बाल शोषण, छेड़छाड़ व सामाजिक कुरीतियों का किया गया चित्रण

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम सुरक्षित शनिवार के तहत प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय कर्पुरीग्राम में छात्र-छात्राओं के द्वारा सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह, बाल शोषण, बाल श्रम, बच्चों के साथ होने वाले छेड़छाड़ आदि जैसी सामाजिक आपदाओं के विषय की जानकारी को लेकर सुरक्षित शनिवार मनाया गया। इसका नेतृत्व राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर सुभीत कुमार सिंह उर्फ बिट्टू ने किया। जिसमें छात्रों ने चित्रकारी के माध्यम से बाल विवाह, बाल शोषण, छेड़छाड़ व सामाजिक कुरीतियों का चित्रण किया।

शिक्षक सुभीत बच्चों को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि समाज में अशिक्षा होने से सामाजिक कुरीतियों का जन्म होता है। बाल विवाह समाज में एक कोढ़ की तरह है। छोटी उम्र जब हमें पढ़ने का समय होता है, इस समय बच्चों की शादी कर दी जाती है। इससे न सिर्फ उसकी पढ़ाई ठप होती है। बल्कि वे कई बीमारियों की चपेट में आ जाती है। उन्होंने सभी सामाजिक आपदाओं से बचने के लिए क्या करें और क्या ना करें पर आधारित वीडियो क्लिक के माध्यम से बच्चों को विस्तार से बताया।

वही प्रभारी प्रधानाध्यापक बेबी कुमारी एंव शिक्षिका डॉ संगीता कुमारी ने बताया कि बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं यौन शोषण करना तथा उन्हें बाल अधिकारों से वंचित रखना कानूनन अपराध है। बच्चों को अधिकार हैं तो उनके लिए कर्तव्य भी हैं। बच्चे अपना कर्तव्य पालन कर नैतिक मूल्यों का विकास कर सकते हैं। बच्चों को सुरक्षित स्पर्श एवं और सुरक्षित स्पर्श के बारे में बताया कि आपको अगर कोई बैड टच करता है तो आपको असहज एवं असुरक्षा का अनुभव होगा।

ऐसी स्थिति में आपको शोर मचाना है। भाग जाना है। इसके बारे में कभी भी छुपाना नहीं है बल्कि अपने किसी विश्वासनीय जैसे माता-पिता, शिक्षक को बताना है। सजगता एवं सतर्कता अपनाना आवश्यक है। उन्हें बताया गया कि आपको शोषण एवं अन्याय के विरुद्ध जागरूक बनना है। निर्भीकता पूर्वक शोषण और अन्याय का विरोध करना आपका अधिकार है। मौके पर विद्यालय को सैकड़ो छात्र शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *