समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के यूएन पैलेस में शनिवार को रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती विमला सिंह एवं संचालन अधिवक्ता कृष्ण कुमार ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं दिनकर जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विस विपक्ष के नेता विजय कुमार सिंहा ने दिनकर जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान परिपेक्ष्य में अपने जीवन में उनके हुए बताए हुए मार्गों पर चलने का आहवन किया।



साथ ही सिन्हा ने कहा कि, बिहार की गिनती कानून व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के कारण एक बार फिर, बिहार मे जंगल राज कायम हो गया है। बिहार का विकास बिल्कुल अवरुद्ध हो गया है। नीतीश सरकार अपनी सरकार को बचाने के लिए विकास के काम को छोड़कर भ्रष्टाचारी यो के शरण में नतमस्तक है, जिसके कारण बिहार में जगह-जगह हत्या लूट भ्रष्टाचार व्याप्त है।


इस कार्यक्रम को पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा, विधायक वीरेंद्र पासवान, पातेपुर विधायक लखविंदर पासवान, उषा विद्यार्थी, भाजपा प्रदेश महामंत्री जगरनाथ ठाकुर, शशिकांत आनंद, राम सुमरन सिंह, नगर उपमेयर रामबालक पासवान, आरएसएस के राम लगन सिंह, अजय कुमार, विभूतिपुर के प्रमुख श्रीमती रूपांजलि, चंद्रकांत चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रो विजय कुमार शर्मा, लोजपा जिला अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी, सुनील कुमार गुप्ता, नीरज भारद्वाज आदि नेताओं ने अपने-अपने विचार रखें। अंत में दिनकर जी के छोटे पुत्र की मृत्यु पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।





