समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर महमदा पंचायत स्थित वार्ड संख्या 2 में 10 फिट गहरा निर्माणाधीन शौचालय टैंक के सेटरिंग खोलने के लिए घुसे 5 मजदूर बेहोश हो गए। जिसमे एक मजदूर की मौत इलाज के दौरान हो गयी। मृतक मजदूर की पहचान पंचायत के ही हरिहर ठाकुर के 40 वर्षीय पुत्र अमरजीत ठाकुर उर्फ दसई ठाकुर के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि बुधवार को सेंटरिंग खोलकर के लिए एक के बाद एक बारी-बारी से पांच मजदूर अंदर घुसे।


अंदर जाते ही सभी मजदूर बेहोश होकर गिर गए। ग्रामीणों के सहयोग से दीवाल तोड़कर आनन फानन में सभी को बाहर निकाल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल लाने के क्रम में एक मजदूर की रास्ते में ही मौत हो गई। मृत मजदूर की पहचान पंचायत के ही हरिहर ठाकुर के 40 वर्षीय पुत्र अमरजीत ठाकुर उर्फ दसई ठाकुर के रूप में की गई है। बाकी चार मजदूर को प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है।


जिसकी पहचान दुलारी पंडित के पुत्र रामदास पंडित, रामदास पंडित के पुत्र संजय कुमार, बालेश्वर पंडित के पुत्र रंजीत पंडित, एवं मो मुमताज के पुत्र मो इरशाद के रूप में की गई है। पूसा अस्पताल उपाधीक्षक डा राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में डा मृत्युंजय झा सहित अन्य नर्सिंग स्टाफ तत्परता के साथ घायलों का प्राथमिक उपचार किया।


इधर ग्रामीणों में कयास लगाया जा रहा था कि एक साथ एक स्पॉट पर इतनी बड़ी घटना निश्चितरूप से टैंक के अंदर किसी तरह का जहरीली गैस का भूमि से रिसाव कारण हो सकता है। बेहोशी मजदूर का इलाज कर रहे अस्पताल उपाधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एक मजदूर की मौत हो चुकी थी। बाकी चार मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है।





