समस्तीपुर। शिक्षा विकास परिषद् मोरदीवा, केवस निजामत, छतौना के सामूहिक प्रयास के फलस्वरूप बुधवार को संत कबीर उच्च विद्यालय हरिशंकरी के चहारदीवारी का कार्य शुरू किया जाएगा। 13 लाख 56 हजार 800 रुपए की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला पार्षद अजहर आलम एवं वरीय सदस्य लालबाबू महतो ने संयुक्त रूप में किया गया।


चहारदीवारी निर्माण से स्कूल के छात्र छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर है। वरीय सदस्य लालबाबू महतो ने सांसद प्रिंस राज से दूरभाष पर बात कर स्कूल में भवन की आवश्यकता को लेकर ध्यान आकृष्ट करवाया गया तथा अंचल अधिकारी से बात कर स्कूल के भूमि का मापन कार्य जल्द करवाने के लिए कहा गया। सचिव अशोक मेहता ने जिला पार्षद अजहर आलम को उनके निजी फंड से चहारदीवारी का कार्य करवाने के लिए परिषद के तरफ से उन्हें धन्यवाद दिया।


मौके पर परिषद के सदस्य राजेश सिंह उप प्रमुख, रामाधार सिंह मुखिया, राजीव कुमार राय मुखिया, अशोक कुमार सरपंच, लक्ष्मण प्रसाद मुखिया, दिलीप राय पंचायत समिति, अमर कुमार सिंह अध्यक्ष, अशोक मेहता सचिव, मो फैज आलम खान, रविन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार साह, मो इसराइल, राजीव रंजन कुमार, मुकेश कुमार राय, राकेश कुमार, दिलनवाज खान, प्रशांत कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।







