समस्तीपुर में सनकी युवक ने छुरा घोंप कर दी पत्नी की हत्या, बचाने गयी सास और साली को भी किया जख्मी, लोगों ने किया जलाने का प्रयास, तो पहुची पुलिस

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में एक सनकी युवक ने ससुराल पहुंचकर अपनी पत्नी के पेट में चाकू घोंप हत्या कर दिया। केस दौरान बचाने पहुंची सास और साली को भी सनकी युवक ने जख्मी कर दिया। ताजा मामला ताजपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर की है। जहां आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपी युवक की पहचान पूसा वैनी ओपी क्षेत्र के मुकेश कुमार के रूप में हुई है। जिसकी शादी ताजपुर थाना क्षेत्र के निकसपुर वार्ड 11 में कोमल कुमारी से हुई थी।  जिसके दो बच्चे भी थे। कई बार परिवारिक विवाद को लेकर पंचायत भी हो चुकी थी।

मिली जानकारी के अनुसार मोरवा निकसपुर पंचायत के वार्ड 11 में एक सनकी पति ने छुरा घोंपकर अपनी पत्नी की हत्या कर दिया। पत्नि के साथ मारपीट को देख सास व साली ने महिला को बचाने गयी, इसपर सनकी युवक ने साली व सास को भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद हल्ला होने पर मौके पर आसपास के लोगो की भीड़ जुट गई और  आरोपी युवक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पोल में बांध दिया।

हत्या की घटना से आक्रोशित कुछ लोगों ने उसे जिंदा जलने का प्रयास किया। लेकिन तबतक पुलिस पहुच गयी और स्थानीय लोगों की मदद से उसे किसी तरह भीड़ से निकालकर ताजपुर पुलिस अपने साथ ले गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। गांव मोहल्ला में तीज व चौरचन का पर्व मातम में पसर गया। लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।  घटना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। जिसको लेकर पूर्व में भी कई बार पंचायत होने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *