सोनपुर मंडल द्वारा मक्का लदान में उल्लेखनीय प्रदर्शन, एक अप्रैल से 17 सितंबर 2023 तक 153 मक्का का रेक किया गया लोड

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

सोनपुर। सोनपुर मंडल द्वारा मक्का लदान में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में 1 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023  तक 151 रेक के तुलना में चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 01 अप्रैल से 17 सितंबर 2023 तक मक्का का 153 रेक लोड किया गया। जिससे 70 करोड रुपए का रेल राजस्व अर्जित किया गया। विदित हो कि कोसी क्षेत्र में उपजने वाली मक्का सोनपुर मंडल के सेमापुर, कुर्सेला, नवगछिया, मानसी एवं खगड़िया रेक पॉइंट से लोडिंग किया जाता है एवं देश के विभिन्न इलाकों में भेजा जाता हैं।

माल लदान तथा ढुलाई को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के लिए सोनपुर मंडल के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों एवं उद्योगपतियों से संपर्क कर उन्हें समय समय पर रेलवे की आकर्षक योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है एवं यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि रेलवे से माल ढुलाई अन्य परिवहन साधनों की तुलना में बेहतर और विश्वसनीय होने के साथ ही सस्ता भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *