समस्तीपुर। पटोरी थाने के हेतनपुर धमौन गांव के रूनी भुईया स्थान के पास गंगा नदी में एक युवक का उपलाता हुआ लाश मिला। नदी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी। इसके बाद मृतक की पहचान दक्षिणी धमौन पंचायत निवासी 23 वर्षीय लालू राय के रूप में की गयी है।


मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक 16 सितंबर को गंगा नदी किनारे शौच करने गया था। जहां पैर फिसल जाने के कारण वह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। शव मिलने के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है । सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। लोगो ने बताया कि घटना की सूचना के बाद स्थानीय गोताखोरों के साथ ही एसडीआरएफ की टीम ने भी दो दिनों तक काफी खोजबीन की। लेकिन कोई पता नहीं चल सका था।


इसी दौरान सोमवार सुबह गंगा नदी के रूनी भुईया स्थान घाट के पास लोग स्नान करने पहुंचे तो लालू का शव नदी में उपलाता हुआ देखा। युवक के सिर में जख्म का निशान है। शरीर काफी फुला हुआ है। आंख भी बाहर की ओर निकला है। लोगों द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट । जिसके बाद युवक की पहचान की गई। इधर, शव की पहचान के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।







