समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल पुलिस की एलटीएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना के वार्ड 11 शेराबर्जी के बिट्टू (19) के रूप में की गयी है। उसके पास से काले रंग के पिठ्ठू बैग से 20 बोतल विदेशी शराब की बोतल बरामद की गयी। इस मामले में रेल थाना में मामला दर्ज किया गया।


मिली जानकारी के अनुसार एएलटीएफ टीम के द्वारा विशेष शराब चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन समस्तीपुर के पार्शल गेट के सामने सर्कुलेटिंग एरिया टैक्सी स्टैंड के पास से उक्त यू को पकड़ा। बताया जाता है कि वह युवक के टैक्सी स्टैंड में किसी को शराब डिलीवर करने आया था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


बता दे की बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब धंधेवाज काफी सक्रिय हैं। ट्रेन के माध्यम से बंगाल, झारखंड, यूपी, दिल्ली सहित अन्य क्षेत्रों से शराब की तस्करी कर समस्तीपुर लाई जाती है। जहां से उसे शराब धंधेबाज के हाथ में बेच दिया जाता है। इस धंधे में कई महिला भी शामिल है। पिछले एक सप्ताह में रेल पुलिस ने दो महिला धंधेबाज शराब की तस्करी करने के आरोप में रंगे हाथ की गिरफ्तार कर चुकी है।







