राष्ट्रीय लोक जनता दल ने वार्ड तक किया संगठन विस्तार, वार्डो में भी बनाया गया पार्टी का अध्यक्ष

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोक जनता दल के संगठन विस्तार को लेकर आज अपने पंचायत केवस निजामत के अंकुरी बाबा जागेश्वर धाम परिसर में मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो एवं प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। संगठन विस्तार को आगे बढ़ाते हुए पंचायत के सभी 12 वार्ड में सर्वसम्मति से वार्ड अध्यक्षों को मनोनित कर नियुक्ति पत्र दिया गया। राम पदार्थ राय को प्रखंड उपाध्यक्ष, राजेश ठाकुर को प्रखंड महासचिव, गीता देवी को प्रखंड सचिव, धर्मेंद्र कुमार उर्फ धर्म  को वार्ड 1, अशोक गिरी को वार्ड 2, देवनारायण शर्मा को वार्ड 3, गुड्डू राम को वार्ड 4, प्रमोद कुमार को वार्ड 5,

मो0 रिजवान उर्फ शहंशाह को वार्ड 6, संजीत कुमार को वार्ड 7, प्रमोद राय को वार्ड 8, महेश महतो को वार्ड 9, गिरीश कुमार को वार्ड 10, मो0 जावेद को वार्ड 11 एवं राजेश महतो को वार्ड 12 के वार्ड अध्यक्ष के पद पे मनोनित कर नियुक्ति पत्र दिया गया। प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो ने कहा कि आज प्रखंड स्तरीय संगठन के अगले चरण का श्रीगणेश अपने गृह पंचायत से किया गया। जो अनवरत प्रखंड के सभी पंचायतों में इसी तरह संगठन का विस्तार करके पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।

प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता ने कहा कि पार्टी संगठन का विस्तार इसी तरह बूथ स्तर तक करेंगे जिससे आगामी चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेंगी। मौके पर मौजूद अमर कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष चिकत्सा प्रकोष्ठ, मेघन गिरी प्रखंड सचिव, ऋषि कुमार संगठन सचिव, शंकर गिरी, मंतोष गिरी, संतोष गिरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *