समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस ने डीजीटल संवाद के क्षेत्र को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सभी पुलिस अधिकारियों के फेसबुक लाइव का शिड्यूल जारी कर दिया है। ताकि संबंधित क्षेत्र के लोग अपने निर्धारित तिथि व समय को समस्तीपुर पुलिस की फेसबुक लाइव से जुड़कर क्षेत्र की समस्याओं को कमेंट बॉक्स के माध्यम से जानकारी दे सकें। ताकि दुबारा लाइव होने पर संबंधित अधिकारी उक्त सवालों का जवाब देंगे। एसपी विनय तिवारी ने सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्षों के फेसबुक लाइव का शिड्यूल जारी किया है। इस दौरान एसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि केवल संबंधित क्षेत्र से जुड़े प्राथमिकी संबंधित, गिरफ्तारी संबंधित, अनुसंधान संबंधित या थाना क्षेत्र से जुड़ी अन्य समस्याओं को ही कमेंट बॉक्स के माध्यम से रखेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार के हाय, हेल्लो, जय हिंद, प्रणाम, नमस्कार आदि कमेंट में नहीं करने की अपील की गयी है। बतादें कि समस्तीपुर में चार सितंबर से इसका शुभारंभ किया गया है। जिसमें नगर, मुफस्सिल, महिला, मथुरापुर ओपी, वारिसनगर, पूसा, बंगरा, ताजपुर, वैनी ओपी, कल्याणपुर, चकमेहसी, हथौड़ी, खानपुर, शिवाजीनगर, बिथान, लरझाघाट, हसनपुर व सिंघिया लाइव हो चुके हैं।


डीएसपी का इस प्रकार है शिड्यूल:
सदर डीएसपी 15 सितंबर को, रोसड़ा डीएसपी 16 सितंबर को, दलसिंहसराय डीएसपी 28 सिंतबर को एवं पटोरी डीएसपी 29 सितंबर को 12 बजे से फेसबुक लाइव होंगे। वहीं दलसिंहसराय सर्किल इंस्पेक्टर 28 सितंबर को, पटोरी सर्किल इंस्पेक्टर 29 सितंबर को, सदर सर्किल इंस्पेक्टर 15 सितंबर को, रोसड़ा सर्किल इंस्पेक्टर 16 सितंबर को लाइव होंगे।


थानाध्यक्ष का इस प्रकार है शिड्यूल:
प्रत्येक दिन संबंधित थानाध्यक्ष निर्धारित तिथि को 12 बजे से एक-एक घंटे के लिए लाइव होंगे। 10 सितंबर को अंगारघाट थानाध्यक्ष 12 बजे से, विभूतिपुर एक बजे से, रोसड़ा दो बजे से लाइव होंगे। इसी प्रकार 11 सितंबर को उजियारपुर, दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर व मुसरीघरारी लाइव होंगे। 12 सितंबर को सरायरंजन, घटहो ओपी, हलई ओपी लाइव होंगे। 13 सितंबर को साइबर थाना, एससीएसटी थाना, कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष लाइव होंगे। 14 सितंबर को पटोरी, मोहनपुर ओपी, मोहिउद्दीननगर लाइव होंगे।


इस तिथि को मिलेगा जवाब:
फेसबुक लाइव के बाद अगले शिड्यूल में जवाब भी पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही दिया जाएगा। इसके तहत 17 सितंबर को नगर थानाध्यक्ष, मुफस्सिल व महिला थानाध्यक्ष सवाल का जवाब देंगे। इसी प्रकार 18 सितंबर को मथुरापुर ओपी, वारिसनगर व पूसा, 19 सितंबर को बंगरा, ताजपुर व वैनी ओपी, 20 सितंबर को कल्याणपुर, चकमेहसी, 21 सितंबर को हथौड़ी, खानपुर, शिवाजीनगर, 22 सितंबर को बिथान, लरझाघाट, हसनपुर व सिंघिया थानाध्यक्ष जवाब देंगे। इसी प्रकार 23 सितंबर को अंगारघाट, विभूतिपुर, रोसड़ा, 24 को उजियारपुर, दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, मुसरीघरारी लाइव होंगे। 25 सितंबर को सरायरंजन, घटहो, हलई ओपी, 26 सितंबर को साइबर थाना, एससीएसटी व कर्पूरीग्राम, 27 जुलाई को पटोरी, मोहनपुर ओपी को लाइव होकर जवाब देंगे।





