समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाने के मुक्तिधाम स्थित पुराना रेलवे पुल से गिरकर एक युवक बूढी गंडक नदी गिर गया। जिसके कारण वह डूब गया। घटना की सूचना पर पहुची एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है। लापता युवक की पहचान विभूतिपुर थाने के सोनबारचक गांव के शंकर सहनी 35 वर्षीय पुत्र संजय सहनी बताया गया है। घटना की सूचना पर रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई है।


स्थानीय लोगों द्वारा भी युबक की तलाश की गई। लेकिन उसके बारे कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। बताया गया है कि युवक रोसड़ा बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। तीसरे पहर रोसड़ा बाजार में काम निपटाने के बाद साइकिल से रेलवे पुल के रास्ते से वापस विभूतिपुर लौट रहा था। इसी दौरान लोगों ने बताया कि युवक पुराने पुल से गुजर रहा था। इसी बीच उसका पैर फिसल गया। जिससे वह साइकिल समेत नदी में जा गिरा। जिससे युवक डूब गया।


उक्त घटना को दूर से लोगों ने देखा जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद घटना स्थल पर काफी लोगो की भीड़ जुट गयी। इधर, रोसड़ा थानाध्यक्ष प्रसुन्नजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। एसडीआरएफ को बुलाया गया है। युबक की खोज की जा रही है।







