कर्ज चुकाने के लिए गैस वेन्डर से की गयी थी लूट, देशी पिस्टल, कारतूस, दो बाइक एवं लूट के मोबाइल सहित तीन अपराधी गिरफ्तार

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के डीह टभका सुनसान जगह पर गत चार अगस्त की दोपहर बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर एलपीजी गैस भेन्डर से लूट की घटना का सफल उद्भेदन गठित एसआईटी की टीम ने कर लिया है।स्थानीय थाना परिसर में आयोजित पीसी में जानकारी देते हुए एसडीपीओ शिवम कुमार ने बताया कि कर्ज के पैसे चुकाने एवं बेरोजगारी को लेकर अपराधियों ने इस तरह के घटना का अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ही एसपी द्वारा गठित टीम के द्वारा मैनुअल एवं तकनीकी अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त तीन अपराध कर्मी को नए घटना की अंजाम देने की रैकी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया और घटना में प्रयुक्त हथियार, गोली, बाइक एवं लूटी गई मोबाइल बरामद किया गया।

गिरफ्तार बदमाश विभूतिपुर थाना क्षेत्र के डीह टभका वार्ड-9 घनश्याम कुमार झा उर्फ टिंकू झा, जगरनाथपुर वार्ड 7 के सत्यम झा एवं दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बम्बैया हरलाल वार्ड 6 निवासी शिवनारायण महतो शिबू के रूप में किया गया।गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी पिस्टल,एक गोली एक मैगजीन, दो बाइक एवं लूट की मोबाइल सहित 4 मोबाइल बरामद किया है। अपराधियों से पूछताछ के क्रम में पता चला कि घनश्याम कुमार झा उर्फ टिंकू झा बहुत ज्यादा कर्ज में डूबा हुआ था। वही सत्यम झा एवं शिवनारायण महतो भी बेरोजगार थे।

कर्ज चुकाने के लिए शॉर्टकट तरीके अपना कर इस तरह के घटना को अंजाम देने का योजना बनाया। ताकि जल्द से जल्द कर्ज से मुक्ति मिल सके। इसके लिए घनश्याम कुमार झा एक बाइक लेकर लाइनर की अहम भूमिका निभाते हुए एलपीजी गैस भेन्डर की रैकी की कि गैस वेंडर द्वारा कहां-कहां गैस का डिलीवर किया जा रहा है। जैसे ही गैस भेन्डर सुनसान जगह पहुंचा इसकी सूचना अपने साथियों को दी तभी दूसरे बाइक से तैयार सत्यम झा एवं शिव नारायण महतो हथियार के बल पर घटना का अंजाम दिया। एसआईटी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार, विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल, सअनि राजेश कुमार सिंह शामिल थे।

लूट के इस मामले को लेकर समर्था वार्ड 12 निवासी शिबू दास के पुत्र बंसत दास विभूतिपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया था।जिसमें बताया था कि मैं सूर्या इन्टरप्राइजेज (भारत गैस) एजेन्सी का गैस पिकअप गाड़ी से घर-घर पहुंचाने का काम करता हूं। रोजाना की भांति मैं गत 4 अगस्त को पिकअप गाड़ी से गैस लेकर सुरौली जाने के लिए टभका से आगे निकला तभी गाछी के सामने लाल रंग की बाइक से दो पिस्टल के साथ दो लड़का गाड़ी रुकवाकर पिस्टल सटाकर बिक्री का 44 हजार रुपए एवं आईटेल कंपनी का मोबाइल छिनने की बात बताई थी। इसमें एसडीपीओ ने बताया की अपराधी से पूछताछ करने पर मात्र 17 हजार रुपए लूटने की बात स्वीकार की गई।लूटी गई मोबाइल बरामद कर ली गई लेकिन लूटी गई रूपये को अपराधी आपस में बांटकर खर्च कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *