मूसलाधार बारिश के बीच कर्मचारियों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मूसलाधार बारिश के बीच कर्मियों ने अपनी 9 सुत्री मांगो के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इसका नेतृत्व संघ के जिला मंत्री संजीव कुमार ठाकुर ने की। प्रदर्शन के बाद शिष्टमंडल ने डीएम से मिलकर 9 सुत्री मांग पत्र सौंपा।

मुख्य मांगो में राजस्व कर्मचारियों को अन्य राज्य की भांति ग्रेड पे 24 सौ ग्रेड करने, राजस्व कर्मचारियों को 25 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति देने, नव नियुक्त राजस्व कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने, नव नियुक्त कर्मियों की पदस्थापन गृह जिला में करने, लैपटॉप एवं आधुनिक तकनीकि से लैस मोबाइल की आपूर्ति कराने, एसीपी व एमएसीपी का लाभ अविलंब देने सहित अन्य मांग शामिल है।

प्रदर्शन में विभूतिपुर से गणेश कुमार, समस्तीपुर से निवास कुमार, संतोष, अभिषेक माधव विश्वास, रोसरा से बलेंदर कुमार, राहुल कुमार, राज्य कमिटी की ओर से राज्य के उपाध्यक्ष सतेंद्र प्रसाद, प्रभारी महामंत्री राम कुमार झा, जिला मंत्री राजीव रंजन, अवलेश कुमारी, शैलेन्द्र कुमार, अनिल कुमार कर्ण, महेशर राम, संजीव कर्ण, नवल किशोर राय, रॉबिन कुमार, संजीव कुमार एवं पूरे जिलो से सैकड़ों की संख्या में राजस्व कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *