मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर पंच प्रण शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के तत्त्वावधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर पंच प्रण शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बीरेन्द्र कुमार चौधरी एवं नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. महेश कुमार चौधरी ने किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगस्त क्रांति में शहीद हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी कीर्ति, गौरवगाथा तथा देशभक्ति अक्षुण्ण एवं अमर है। हम भारतवासियों को उनके पदचिन्हों पर चलकर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए।

हम उनके प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानाचार्य ने उपस्थित लोगों को पंच प्रण शपथ ग्रहण करवाया। मौके पर डॉ दयानंद मेहता, डॉ आशीष पाण्डेय, डॉ विश्वनाथ साह, डॉ जितेन्द्र प्रसाद , डॉ अरूण कुमार राय, डॉ अनिल कुमार यादव एवं डॉ सर्वेश कुमार ने सैनिकों को ओजपूर्ण पंक्तियों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित किए।

गोद लिए गए गाँव – जितवारपुर निजामत में अगस्त क्रांति में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप 75 देशी पौधे 15 अगस्त तक लगाए जायेंगे। इस अवसर पर शिक्षकेत्तरकर्मी – प्रमोद यादव, केवलदास, चंदन कुमार तथा स्वयंसेवक नवनीत कुमार, कोमल कुमारी, मधु कुमारी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *