पंचायत समिति की  बैठक में नल जल, शिक्षा, कृषि व बिजली विभाग का छाया रहा मुद्दा, राजस्व कर्मी के वायरल वीडियो पर भी उठा सवाल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/शिवाजीनगर। समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के मनरेगा सभागार में पंचायत समिति की सामान्य बैठक प्रखंड प्रमुख डॉक्टर गोविंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में  सदस्यों ने शिक्षा, नल जल, बिजली, कृषि, सहीत अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। वही सदस्यो ने अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी मुन्ना शेखर के वायरल हो रहे वीडियो का भी मुद्दा बैठक में उठाया।

इस पर सीओ प्रिया आर्यणी ने सदन को बताया की वायरल वीडियो को लेकर राजस्व कर्मचारी मुन्ना शेखर से स्पष्टीकरण की गई थी। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि पैसा लगान का था। जिसकी जांच अंचल कार्यालय में लगे सीसी टीवी फुटेज से की जाएगी। दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई।

बैठक में मौजूद सभी विभाग के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की विस्तार पूर्वक जानकारि दी। बैठक में बीडीओ हरिओम शरण, कार्यपालक पदाधिकारी राजू कुमार, सीडीपीओ प्रियंका, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामजन्म सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश बैठा, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार,

खाद आपूर्ति पदाधिकारी नूरजहां।, कपिल देव झा, एसआई विनोद कुमार,  उप प्रमुख पूनम देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, चंदन कुमारी, दुखा मुखिया, विनोद पासवान, नटवर कुमार राय, विभा देवी, अनीता देवी, संजीव कुमार पासवान, सुनैना देवी, अशर्फी सहनी, सरिता देवी,

गजेंद्र प्रसाद सिंह,  पंचायत समिति सदस्य देवेन्द्र कुमार चौधरी, उषा देवी, विणा देवी, गुंजन सिंह, मोहन झा, शंभू बैठा, बैधनाथ मुखिया, मदनेश्वर झा, सरोज कुमार, पूनम कुमारी, आदि थे मौजूद।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *