राष्ट्रीय लोक जनता दल ने पंचायत अध्यक्षों का किया गया चयन

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। राष्ट्रीय लोक जनता दल समस्तीपुर प्रखंड के संगठन विस्तार को बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता द्वारा मोरदीवा पंचायत के पंचायत अध्यक्ष पद पर बैधनाथ पासवान (पूर्व पंचायत समिति सदस्य), सिंघिया खुर्द पंचायत के पंचायत अध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार सिंह,

पोखरैरा पंचायत के पंचायत अध्यक्ष पद पर राम मिलन पंडित, बजीतपुर पंचायत के पंचायत अध्यक्ष पद पर जयराम सिंह, पुनास पंचायत के पंचायत अध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र राय को मनोनीत कर नियुक्ति पत्र दिया गया।

 

प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो ने सभी लोगो से आगामी 31 अगस्त को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की तथा सदस्यता अभियान को भी आगे बढ़ाने पर जोर दिया। प्रदेश महासचिव लालबाबू महतो, उपेंद्र प्रसाद सिंह (मुखिया), देव नारायण सिंह, देव शंकर ठाकुर, जिला महाससिव दिलीप राज कुशवाहा, जिला महासचिव संजय कुशवाहा, अमर कुमार सिंह, रामानंद सिंह  आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *