पश्चिम बंगाल से अपहृत लड़का को समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ ने सकुशल किया बरामद, परिजनों को सौंपा

समस्तीपुर। पश्चिम बंगाल से अपहृत लड़का को समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ ने सकुशल बरामद कर लिया। अपहर्ताओं के चंगुल से भागकर मुजफ्फरपुर स्टेशन से समस्तीपुर वाली गाड़ी पकड़ लिया। इसकी सूचना पर आरपीएफ ने लड़का को बरामद कर कोलकाता पुलिस को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ जवान योगेंद्र यादव जो राजनगर मधुबनी का रहने वाले हैं। जो वर्तमान में पश्चिम बंगाल के सेबराफुली आरपीएफ पोस्ट मे पदस्थापित है। उसके पुत्र प्रिंस कुमार का सोमवार को उतेरपाड़ा, सेक्टर 01 स्थित घर से कोचिंग जाते समय उसका अपहरण कर लिया गया।
साथ ही अपहर्ता एक भान मे लेकर फरार हो गया। इस सम्बंध में पश्चिम बंगाल में हुबली जिला के उतेरपाडा थाने में मामला दर्ज किया गया। मंगलवार की रात्रि 22.30.बजे आरपीएफ जवान योगेंद्र यादव द्वारा समस्तीपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर के मोबाइल पर बताया गया की उसके लडके को अपहरण करता सड़क मार्ग से ले जाते समय लाइन होटल पर खाना खा रहा था।
इसी समय उनका ल़डका मौका पाकर रस्सी खोल कर गाड़ी से कूद कर भागते हुए मुजफ्फतपुर स्टेशन पहुंचा और   समस्तीपुर वाली ट्रेन मे चढ़ गया। फिर लड़के ने एक सह यात्री के मोबाइल फोन से अपने पिता को समस्तीपुर पहुंचने की जानकारी दी। इसपर समस्तीपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर द्वारा पहने हुए कपड़े और हुलिया के आधार पर उस लडके को समस्तीपुर स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर एक से बरामद कर उसके पिता को सूचित किया।
फिर उतेरपाड़ थाना के अनुसंधान करता सब इंस्पेक्टर सौम्य बरता पाठक के अनुरोध पर बरामद लडके को लडके के चाचा चाची को सही सलामत सौप दिया गया। लडके के परिजनों और उतेरपाड थाना प्रभारी ने समस्तीपुर आरपीएफ को धन्यवाद दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *