समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के ढेपुरा गांव के पास बाइक और बोलेरो के बीच सीधी टक्कर हो गयी। इस घटना में ससुराल जा रहे एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। मृतक युवक की पहचान बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के तमुहा गांव के गोपालदास के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय पुलिस मामले की जांच में जुट गई। साथ ही मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। युवक की मात्र चार महीने पहले ही शादी हुई।

घटना के संबंध में बताया गया है कि विक्रम बाइक मैकेनिक का काम करता था। मंगलवार शाम वह बाइक से अपने ससुराल विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव जा रहा था। इसी दौरान एनएच 28 पर ढेपुरा गांव के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो ने उसे ठोकर मार दी।

बोलेरो को टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोगो ने युवक को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की सूचना के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार विक्रम की शादी मात्र 4 महीने पहले हुई थी। वह शादी के बाद पहली बार पत्नी से मिलने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

बता दें कि समस्तीपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में प्रतिदिन सड़क हादसे की घटना हो रही है इसके बावजूद भी लहरिया कट, ड्राइविंग, हाई स्पीड एवं ओवरटेकिंग करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। पिछले 1 सप्ताह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं दर्जन भर से अधिक लोग जख्मी हालत में विभिन्न अस्पतालों में इलाज रत हैं।

इधर दलसिंहसराय में सड़क हादसे में युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके गांव तेमुआ में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। परिजनों के अनुसार 4 महीने पूर्व हुई शादी के बाद पहली बार ससुराल जा रहा था। लेकिन इसी दौरान एक अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो।






