शिवाजीनगर ब्लॉक के जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष का हृदय गति रुकने के कारण निधन, शोक की लहर

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। शिवाजीनगर प्रखंड के डुमरा मोहन गांव निवासी जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह (67 वर्षीय) की हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इनके निधन हो जाने के कारण प्रखंड क्षेत्र सहित आसपास के इलाका में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही शुभचिंतकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके पैतृक आवास पर जुट गई।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की दोपहर अचानक हृदय घात की दौरा आने पर परिजनों के द्वारा आनन-फानन में उन्हें दरभंगा के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। जहां कुछ देर इलाज होने के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे अपने पीछे पत्नी फुलो देवी, जो वर्तमान डुमरा मोहन पंचायत के पंचायत समिति सदस्या पद पर आसिन हैं और 3 इंजीनियरिंग पुत्र को छोड़ गए।

उनके निधन पर वारिसनगर विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इनके निधन से राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है। मौके पर देव नारायण सिंह, राम नारायण सिंह, कमल देव सिंह,

रामप्रवेश सिह, अखिलेश कुमार, मिथिलेश कुमार,  अशोक कुमार,  हरे कृष्ण सिंह, महादेव प्रसाद सिंह, बालमुकुंद सिंह, अरविंद कुमार सिंह, राम पुनीत सिंह, डॉ संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, अनीता देवी, सुनीता देवी, राम प्रसाद सिंह, रमन कुमार, सुमन कुमार, बबलू कुमार,  अंशु कुमार,  विनोद कुमार एवं प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओ ने शोक व्यक्त किया।

इधर, शिवाजीनगर प्रखंड जनता दल यू के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह जी के असामयिक निधन से वारिसनगर विधानसभा के कार्यकर्ताओं में शोक व्याप्त है। श्री सिंह जीवन पर्यन्त समाज एवं पार्टी के लिए समर्पित रहते थे।
वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक  अशोक कुमार मुन्ना ने उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि सत्यनारायण बाबू के निधन से पार्टी को बहुत क्षति हुई है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं हो सकती। उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि दुःख की घड़ी में पुरा जदयू परिवार उनके साथ है। शोकाकुल परिवार को वारिसनगर प्रखंड के अध्यक्ष ठाकुर राजीव सिंह, खानपुर के प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह, शिवाजीनगर प्रखंड के अध्यक्ष किशोरी सिंह,

प्रभात कुमार पंकज, विनय जायसवाल, अफरोज अहमद राजदीप कुमार, आलोक सिंह, मिंटू सिंह, भोला जी, मनोज कुमार, पूर्व उप प्रमुख शिव शंकर महतो, रामशंकर राय, ब्रजनंदन राय टुन्ना जी, निर्दोष सिंह, देबू राय, रामदेव सिंह, अमर पासवान, बब्लू यादव, स्वर्णिमा सिंह, प्रियंका कुमारी,

अजीत कुमार सहनी बादल,ललित सहनी, जिला महासचिव सह वारिसनगर प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, अशोक सिंह, श्रवण कुमार, गौतम कुमार, सुरेश कुमार महतो, जयराम सहनी आदि जदयू नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *