समस्तीपुर में राजद प्रवक्ता का राजद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के स्टेडियम मार्केट में राजद नेता ललन यादव के प्रतिष्ठान पर नगर तथा प्रखंड राजद समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में अभिनन्दन समारोह आयोजित कर जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर का अभिनन्दन किया गया।

समारोह की अध्यक्षता राजद नगर अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव तथा संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने की। वक्ताओं ने कहा कि राकेश कुमार ठाकुर सामाजिक न्याय तथा सामाजिक सद्भाव के मजबूत स्तम्भ है।

वे बेहद मिलनसार, विद्वान, ओजस्वी वक्ता, कुशल प्रवक्ता तथा राजद के समर्पित व निष्ठावान नेता है। मौके पर जिला राजद महासचिव ललन यादव, जिला राजद सचिव राकेश यादव, राजद नेता राकेश कुशवाहा, मन्नू पासवान,

रवि आनंद, संतोष कुशवाहा, मुकेश कुमार दीपक, रितेश कुमार पिंकू , डाo अजित कुशवाहा, हरेन्द्र कुमार, ज्योतिष महतो, रविन्द्र कुमार रवि, मुकेश यादव, मनोज कुमार राय,

रंजीत कुमार रम्भू,  प्रमोद कुमार पप्पू , मोo आसिफ इकबाल, सैयद एहसानुल हक चुन्ने, सैयद फैसल आलम मन्नू, शशि यादव उर्फ शशि राज, सतीश यादव, जयलाल राय, संतोष कुमार यादव,

बिट्टू रजक, मो अमरोज, राकेश कुमार चिन्टू , अरविन्द शर्मा, विमल पासवान, धर्मेन्द्र कुशवाहा, गुड्डू सिह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *