सिंघिया में कांग्रेस की बैठक में डाॅक्टर अशोक ने संगठन की मजबूती पर दिया बल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर/सिंघिया। प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रविवार को पार्टी के प्रखंड कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक डाॅक्टर अशोक कुमार ने कार्यकर्त्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की मजबूती को लेकर कार्य करने को दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने इस दिशा में सर्वप्रथम पंचायत व बूथ स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कमेटी को गठन करने व जोर-शोर से सदस्यता अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से गांव गांव बूथ स्तर पर आमजन,

खासकर नये पीढी के बीच जाकर कांग्रेस पार्टी के नीति व सिद्धांत को बताते हुए, सत्ता रहते समय जनहित में किए कार्यों पर भी चर्चा करते हुए उन्हें पार्टी से जोड़कर सक्रिय करने को निर्देश दिए।

बैठक में कांग्रेस युवा नेता अक्षत कुमार, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पार्थेश्वर सिंह, ददन प्रसाद सिंह, लखन चौधरी, बैजू सिंह, मणिकांत झा, लड्डू सिंह, मनोज यादव, मुकेश सिंह अन्य लोग उपस्थित थे।

वहीं इस अवसर पर श्री चंदेश्वर शर्मा, बच्चु सदा, मुस्ताख नदाफ, अकबर नदाफ, राजकुमार मुखिया, मो नूर आलम आदि लोगों ने पार्टी सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *