सांसद ने कहा नीतीश सरकार का कहना है मेरे खिलाफ आवाज उठाओगे तो लाठियां चलेगी, गोले बरसेगी और हो सकता है तो लाठी डंडे से मार दिये भी जाओगे

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिला अतिथि गृह में राष्ट्रीय लोजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि वे चार दिवसीय क्षेत्र भ्रमण में आए हुए हैं और आज समस्तीपुर में भाजपा के द्वारा धरना कार्यक्रम में भाजपा के मजबूत गठबंधन साथी राष्ट्रीय लोजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा धरना में शामिल होना है।

साथ ही धरना में राष्ट्रीय लोजपा कार्यकर्ताओं कि भी सभागीता बढ़-चढ़कर रहेगा। सांसद प्रिंस राज ने नीतीश सरकार के रवैया से नाराज होकर बड़े दुख के साथ कहा कि शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च में नीतीश के गुंडागर्दी और पुलिस की अकारण बर्बरतापूर्ण लाठी चार्ज के कारण सैकड़ों कार्यकर्ताओं के गंभीर चोटिल हो गए हैं।

जहानाबाद के ज़िला महामंत्री विजय सिंह जी की हत्या सरकार द्वारा कर दिया गया। यह सरकार पूरी तरह मानवता विरोधी है। दलित विरोधी है। नीतीश सरकार का एक ही कहना है की मेरे खिलाफ आवाज उठाओगे तो लाठियां चलेगी, आंसू के गोले बरसेगी और हो सकता है तो लाठी डंडे से मार दिये भी जाओगे।


इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला मीडिया प्रभारी सह नगर अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र, जिला अध्यक्ष विनय कुमार चौधरी, प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज, अनुसूचित जाति जनजाति जिला अध्यक्ष राजा पासवान,

रविता तिवारी, रीता पासवान, बंटी जायसवाल, ऋषि सिंह, जिबछ पासवान, मधुशाला सिन्हा, रवि कुमार झा, जितेंद्र कुशवाहा, समस्तीपुर राष्ट्रीय लोजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *