समस्तीपुर। श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा समस्तीपुर और भागलपुर के बीच तथा दानापुर और जसीडीह के बीच एक-एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। इसके तहत समस्तीपुर से सप्ताह में पांच दिन ट्रेन चलायी जाएगी।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 05574 समस्तीपुर भागलपुर श्रावणी मेला स्पेशल 17 जुलाई 2023 से 30 अगस्त 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को समस्तीपुर से 14.30 बजे इस ट्रेन को खोली जाएगी।

समस्तीपुर से ट्रेन खुलकर 15.00 बजे दलसिंहसराय, 15.18 बजे बछवारा, 15.45 बजे बरौनी, 16.20 बजे बेगुसराय, 16.40 बजे साहिबपुर कमाल, 17.00 बजे सब्दलपुर, 17.30 बजे मुंगेर, 18.49 बजे सुलतानगंज रुकते हुए 19.50 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 05573 भागलपुर समस्तीपुर श्रावणी मेला स्पेशल 17 जुलाई 2023 से 30 अगस्त 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को भागलपुर से 21.00 बजे खुलेगी।

भागलपुर से खुलकर यह ट्रेन 21.25 बजे सुलतानगंज, 22.30 बजे मुंगेर, 23.20 बजे सब्दलपुर, 23.40 बजे साहिबपुर कमाल, 00.05 बजे बेगुसराय, 00.30 बजे बरौनी, 01.00 बजे बछवारा, 01.18 बजे दलसिंहसराय रुकते हुए 02.30 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03244 दानापुर जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 17 जुलाई 2023 से 29 अगस्त 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार, सोमवार एवं मंगलवार को दानापुर से 07.20 बजे खुलेगी। दानापुर से खुलकर 07.40 बजे पटना, 08.00 बजे राजेन्द्रनगर, 08.13 बजे पटना साहिब, 08.25 बजे फतुहा, 08.34 बजे खुसरूपुर, 08.56 बजे बख्तियारपुर, 09.06 बजे अथमलगोला, 09.17 बजे बाढ़, 09.40 बजे मोकामा, 09.52 बजे हाथीदह, 10.06 बजे बड़हिया, 10.18 बजे मनकट्ठा, 10.25 बजे लखीसराय, 10.35 बजे किउल, 11.00 बजे मननपुर, 11.18 बजे जमुई एवं 12.00 बजे झाझा रूकते हुए 12.55 बजे जसीडीह पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 03243 जसीडीह दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल 17 जुलाई 2023 से 29 अगस्त 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार, सोमवार एवं मंगलवार को जसीडीह से 14.30 बजे खुलकर 15.25 बजे झाझा, 15.50 बजे जमुई, 16.08 बजे मननपुर, 16.43 बजे किउल, 16.50 बजे लखीसराय पहुंचेगी।

फिर यह ट्रेन 16.56 बजे मनकट्ठा, 17.08 बजे बड़हिया, 17.20 बजे हाथीदह, 17.33 बजे मोकामा, 18.08 बजे बाढ़, 18.20 बजे अथमलगोला, 18.33 बजे बख्तियारपुर, 18.50 बजे खुसरूपुर, 19.10 बजे फतुहा, 19.30 बजे पटना साहिब, 19.43 बजे राजेन्द्रनगर एवं 19.55 बजे पटना रुकते हुए 21.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। उपरोक्त दोनों ट्रेनों का परिचालन अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल के रूप में किया जायेगा।





