समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के वीमेंस कॉलेज में नव नामांकित सीबीसीएस अन्तर्गत चार वर्षीय स्नातक कला एवं विज्ञान के छात्राओं सत्र 2023 – 27 के लिए दीक्षारंभ सह छात्र प्रेरण कार्यक्रम का आयोजन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या प्रोफ़ेसर सुनीता सिन्हा ने कहा कि नियमित वर्ग में उपास्थित रहें और शिक्षकों का आदर करें।

अपने विषय के साथ साथ अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में भाग ले और व्यक्तित्व का विकास करे।छात्राओं की 75% उपस्थिति अनिवार्य है। इससे कम की उपस्थिति में अन्य सुविधाओं से वंचित कर दिया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक और आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डा विजय कुमार गुप्ता ने सभी छात्राओं का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों एवं महाविद्यालय में उपलब्ध सभी सुविधाओं की जानकारी दी और कहा कि यदि आप लक्ष्य बनाकर मेहनत करेंगे तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होगी।

प्रो अरुण कुमार कर्ण ने कहा कि अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। स्नातक पास करने पर सरकार कन्या उत्थान योजनान्तर्गत पचास हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि भी देती है।

महाविद्यालय के डा सोनी सलोनी, डॉ प्रियंका लाल, डा नितिका सिंह, डा नेहा कुमारी जायसवाल, डा कुमारी अनु, डा स्मिता कुमारी, डा कुमारी शबनम सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने अपना परिचय देते हुए आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

प्रो सोनी सलोनी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और भारी बारिश के बाबजूद अधिक संख्या में छात्राओं को भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया।







