वेलवाधार एवं शांति धार के माध्यम से बूढ़ी गंडक में बागमती का पानी डालने से समस्तीपुर, खगड़िया में प्रलय आएगी : रामचंद्र

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। खानपुर ब्लॉक के श्रीपुर गाहर पूर्वी के रामजनकी मंदिर परिसर में सर्वदलीय आंदोलन समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता आशोक कुमार, रामपुकार यादव एवं निरंजन ठाकुर ने संयुक्त रूप में की। संचालन चंद्रशेखर राय ने किया। संजोकक रामचंद्र महतो  ने इस बेलवा एवं शांति धार नदी जोड़ योजना के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने बताया बेलवा धार और शांति धार से एक लाख घनसेक पानी बूढ़ी गंडक में डाला गया तो समस्तीपुर सहित कई जिला को डुबो देगी। इन जिलों में जल जमाव से किसानों की खेती बुरी तरह प्रभावित होगी। किसान अपना क्षेत्र छोड़ कर रोजी रोटी के लिए दूसरे जिलों और राज्यों में शरण लेना पड़ेगा।

इस लिए यह नदी जोड़ योजना जनहित में नहीं है। हांसोपुर के अशोक मंडल ने कहा इस योजना से आम अवाम तबाह हो जायेगा। विजय ने बताया इस योजना के लागू होने से संबंधित मंत्री को आम अवाम का बददुआ लेना पड़ेगा। अरविंद पासवान ने बताया इस योजना को रोकने के लिए हमे लड़ाई लड़नी होगी।


मौके पर वक्ता चंद्रशेखर राय, अरविंद पासवान, गोपाल चंद्र झा, कामेश्वर राय, जगदीश राय, दिलीप पासवान, रामनरेश चौधरी, नुनुकांत झा, निरंजन ठाकुर, राधा कृष्ण प्रसाद,

अशोक मंडल, जगदीश राय, कमलेश चौधरी, विश्वजीत पांडे, रामपुकार राय, रमेश मांझी मुखिया, रेबड़ा के महावीर सहनी, रामसागर सहनी, रामभूषण महतो, दिनेश महतो, सूरज सहनी, संतोष कुमार, चंद्र शेखर सहनी, केदार प्रसाद राय, अरविंद सहनी, दिलीप सहनी, दिनमानपुर उतरी के लाडले, डॉ प्रवेज आदि वक्ताओं ने अपनी सहमति दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *