समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी है। पुलिस के द्वारा विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक के बाद एक कांड का खुलासा करने एवं बदमाशों को गिरफ्तार करने केबाद भी अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए अपराधियों ने डेयरी संचालक के भाई व पुत्र से एक लाख 66 हजार रुपए लूट लिया।

घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय सिंघियाघाट मुख्य पथ एसएच 88 धनिक चौक की बतायी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त चौक के निकट बदमाशों ने हथियार के बल पर डेयरी संचालक के भाई से एक लाख 66 हजार रुपए लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गया। इस मामले में विभूतिपुर पुलिस को सूचना दी गयी है। सूचना देने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है।

इस संबंध में डेयरी संचालक ललन सिंह ने बताया कि उनका पुत्र अमन कुमार व भाई संजय सिंह उर्फ लुत्ती सिंह दाहु चौक दूध डेयरी से बुधवार की देर संध्या अपने गांव समर्था लौट रहे थे।

जैसे ही धनिक चौक से नीचे उतरे तभी इमली पेड़ के निकट पूर्व से घात लगाए दो बाइक सवार चार की संख्या में बदमाशों ने घेर लिया एवं हथियार का भय दिखाकर एक लाख 66 हजार रूपए लूट कर कल्याणपुर की ओर फरार हो गए।








