गर्ल फ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए युवक ने पहन ली पुलिस की वर्दी, नगर पुलिस ने वसूली करते किया गिरफ्तार, शहर में कर रहा था ड्यूटी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। गर्ल फेंड के चक्कर में एक युवक ने स्वयं को पुलिस वाला बताया। फिर इसे साबित करने के लिए युवक ने पुलिस की वर्दी पहनकर होमगार्ड का जवान बन गया। ताकि वह गर्ल फ्रेंड को इम्प्रेस कर सकें। इतना ही नही वह पुलिस का रौब जमाकर रुपये भी उगाही भी करने लगा। जिसकी शिकायत पर नगर पुलिस की टीम ने फर्जी पुलिस कर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

समस्तीपुर नगर इंस्पेक्टर विक्रम आचार्या ने बताया कि पुलिस की वर्दी का गलत दुरूपयोग करने सहित अन्य धाराओ में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी के बाद युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवक उजियारपुर थाना के लखनीपुर महेशपट्टी निवासी मो सरफराज (23 वर्ष) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मो सरफराज समस्तीपुर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर समस्तीपुर रेलवे स्टेशन व आसपास के क्षेत्रों में घूमता रहता था। इस दौरान पुलिसिया रौब झाड़ते हुए वसूली भी करता था। इसी कड़ी में रामबाबू चौक पर भी रुपया उगाही करने की शिकायत पर नगर पुलिस की टीम पहुंचकर युवक से पूछताछ की। जिसमें उसने अपने आपको होमगार्ड का जवान बताया। नगर पुलिस की टीम उसे थाना पर लाकर कराई से पूछताछ की। फिर जांच पड़ताल शुरू की।


पुलिसिया जांच में युवक के फर्जी होमगार्ड जवान होने की बात सामने आई। इसके बाद नगर थाना में उसके विरुद्ध पुलिस वर्दी का दुरुपयोग करने सहित अन्य मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। बताया जाता है कि पुलिसिया पूछताछ में युवक ने बताया कि वह गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए पुलिस की वर्दी पहन कर रौब जमा रहा था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मो सरफराज अपनी गर्लफ्रेंड के नाज-नखरे को पूरा करने को लेकर फर्जी होमगार्ड जवान बनकर समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के सामने तैनात होकर अवैध उगाही को अंजाम दे रहा था। लेकिन सोचनीय प्रश्न यह है कि बीच बाजार में फर्जी पुलिस वाले अवैध उगाही करते रहे और असली पुलिस वाले को इसकी भनक भी नहीं लग पाई।

मिली जानकारी के अनुसार पिछले 1 साल से उक्त युवक पुलिस की वर्दी पहन कर शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर ट्रैफिक ड्यूटी संभाल रहा था। खासकर नो एंट्री के समय वाहन चालको से अवैध उगाही करता था।

जिसके बाद आजिज होकर लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की। जिसके बाद नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की तो परत दर परत खुलने लगा और फर्जी होमगार्ड जवान पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *