खानपुर ब्लॉक की BDO बनी श्रुति, गुरु पूर्णिमा के दिन संभाला खानपुर ब्लॉक का कार्यभार, पौधरोपण कर दिया सन्देश

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड के नए बीडीओ के रूप में गुरुपूर्णिमा के दिन सोमवार को श्रुति कुमारी ने पदभार ग्रहण किया है। कार्यभार संभालने के बाद बीडीओ श्रुति ने प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। साथ ही सभी कर्मियों से परिचय लेते हुए उनके जिम्मे कार्यो के बारे में भी जानकारी ली।

उन्होंने हर कार्यालय में जाकर साफ सफाई एवं फाइल के रखरखाव को देखकर इसेसुसज्जित ढंग से रखने व सफाई पर ध्यान देंने का कर्मचारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हम जहां रहते हैं वहां की साफ सफाई भी बेहतर हो, इसका भी ख्याल रखने की जरूरत है।

इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा ने प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ को पौधा देकर स्वागत किया। साथ ही फलदार व छायादार पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिए।

बीडीओ अपने संबोधन में जनप्रतिनिधियों को बताया कि प्रकृति पृथ्वी की अमृत धरा है। इसके बिना जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। प्रकृति हमें स्वच्छ हवा दे रही है, यह प्राणवायु है।

मौके पर प्रखंड उपप्रमुख अमरेंद्र यादव, सांख्यिकी अधिकारी मनोज झा, स्वच्छता पर्यवेक्षक वरुण कुमार, डॉ. परवेज आलम सहित अन्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *