दानापुर मंडल संसदीय समिति की बैठक का आयोजन, तरेगना में आरओबी को शीघ्र पूरा करने तथा सदीसोपुर प्लेटफॉर्म के उच्चीकरण पर दिया बल

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

हाजीपुर। दानापुर मंडल की ‘मंडल संसदीय समिति‘ की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में दानापुर मंडल क्षेत्राधिकार के सांसद ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता पाटलिपुत्र के  सांसद  राम कृपाल यादव द्वारा की गयी । इस अवसर पर सभी  सांसदगण द्वारा जनहित से जुड़े मुद्दे एवं रेल के सर्वांगीण विकास हेतु अपने-अपने सुझावों को रखा गया । बैठक में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा, दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक प्रभात कुमार सहित मुख्यालय एवं दानापुर मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस बैठक में नालन्दा के सांसद  कौषलेन्द्र कुमार, नवादा के  सांसद  चंदन सिंह, जहानाबाद के  सांसद चन्देष्वर प्रसाद एवं  सांसद (राज्यसभा)  शंभू शरण पटेल उपस्थित थे।

इनके अलावा कौषल विकास और उद्यमिता मंत्री, भारत सरकार डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय के सांसद प्रतिनिधि  सर्वेश कुशवाहा,  पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री, भारत सरकार अष्विनी कुमार चौबे के सांसद प्रतिनिधि  जयप्रकाष चौबे,  सांसद रवि शंकर प्रसाद के सांसद प्रतिनिधि  रामजी सिंह,  सांसद चिराग पासवान के सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह,  सांसद  विवेक ठाकुर के सांसद प्रतिनिधि  रजनीष कुमार,  सांसद  खीरू महतो के सांसद प्रतिनिधि  पिंटू कुमार सिंह एवं  सांसद  प्रेमचंद गुप्ता के सांसद प्रतिनिधि  ऋषिकेष कुमार सिन्हा उपस्थित थे ।

बैठक में  सांसदगण ने रेल विकास व यात्री सुविधाओं में और वृद्धि एवं उसे सुदृढ़ करने के संबंध में बहुमूल्य सुझाव दिये। माननीय सांसदगण द्वारा आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने पर बल दिया गया । साथ ही बैठक में भविष्य की यात्री सुविधा एवं रेल विकास से जुड़े कार्य योजनाओं पर भी चर्चा हुई ।

चर्चा के दौरान सांसद राम कृपाल यादव ने तरेगना में आरओबी को शीघ्र पूरा करने तथा सदीसोपुर प्लेटफॉर्म के उच्चीकरण पर बल दिया । विदित हो कि तरेगना में आरओबी के दोनों साइड के पाईलिंग का कार्य पूरा हो गया है तथा सितंबर से ऊपरी स्ट्रक्चर का कार्य प्रारंभ हो जाने की संभावना है । बिहटा-औरंगाबाद नई रेल लाईन परियोजना के सर्वे कार्य प्रगति पर है ।

बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने सांसदगण एवं  सांसद के प्रतिनिधिगण का स्वागत किया। महाप्रबन्धक ने अपने स्वागत संबोधन में दानापुर मंडल द्वारा यात्री सुविधा, आधारभूत संरचनाओं के विकास आदि के क्षेत्र में किए गए कार्यों एवं नई परियोजनाओं से सांसदगण को अवगत कराया। उन्होंने कहा यात्रियों की सुविधा हेतु पटना और रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया गया ।

त्योहरों एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी के आलोक में उनकी सुविधा हेतु दानापुर मंडल से देश के प्रमुख शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनों के कुल 577 फेरे का परिचालन किया गया तथा 785 अतिरिक्त कोच नियमित ट्रेनों में जोड़े गए । रेलवे द्वारा संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पटना-गया रेलखंड पर 21 तथा किउल-गया रेलखंड 10 एलएचएस का निर्माण प्रस्तावित है । इससे सुरक्षा के साथ-साथ परिचालन दक्षता में वृद्धि होगी ।महाप्रबन्धक ने  सांसदों से प्राप्त बहुमूल्य सुझावों के लिये आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुझाव हमें भविष्य में रेल विकास कार्यों की रूप-रेखा तय करने में काफी सहायक सिद्ध होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *