खानपुर शिवाजीनगर होकर गुजरने वाली मृत बागमती नदी तटबंध पर बनेगी पक्की सड़क, जल संसाधन मंत्री ने किया निरीक्षण

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के खानपुर, शिवाजीनगर एवं रोसरा प्रखंड को जोड़ने वाली मृत बागमती नदी का जीर्णोद्धार किए जाने की संभावना है। इस पर खानपुर के गुदारघाट से शादीपुर तक सड़क निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मृत बागमती नदी के तट पर पक्की सड़क निर्माण होने से लाखों लोगों की आबादी के साथ ही व्यवसायियों को भी आवागमन की सुविधा में आसानी होगी।

इसको लेकर जल संसाधन मंत्री संजय झा के द्वारा मृत बागमती तटबंध के पूर्वी भाग गुदारघाट से शादीपुर घाट तक तटबंध का निरीक्षण किया गया। इसके बाद बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय हथौड़ी का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रमंडलीय कार्यालय पहुंचकर वहां उपस्थित वरीय एवं कनीय अभियंताओं को दिया कई दिशा निर्देश।

उन्होंने कहा जीरो ग्राउंड पर आकर निरीक्षण का कार्य किया गया है। शीघ्र ही नदी के तटबंध पर 4 किलोमीटर में पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा। मृत बागमती नदी का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा।  जिससे इस इलाके के लोगों को आवाजाही में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा मृत बागमती नदी का भी होगा जीर्णोद्धार। उन्होंने कहा बाढ़ से पूर्व तटबंध युद्ध स्तर पर निरीक्षण का काम हो रहा है।

खतरे वाले स्थान पर तटबंध को बाढ से पूर्व दुरुस्त किया जाएगा। इसको लेकर विभागीय अभियंताओं की टीम पूरी तत्परता के साथ काम पर लगे हुए हैं।

मौके पर वारिसनगर विधायक अशोक कुमार मुन्ना, प्रखंड जदयू अध्यक्ष किशोरी प्रसाद सिंह, खानपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष नारायण सिंह, जिला पार्षद स्वर्निमा सिंह, रविंद्र चौधरी, लाल देव महतो आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *