यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। बकरीद को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का निर्देश सभी थानाध्यक्षों एवं बीडीओ व सीओ को दिया गया है। इसके तहत जगह-जगह फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांतिपूर्वक तरीके से बकरीद मनाने की अपील की गई है। साथ ही अफवाह फैलाने वाले पर कड़ी कार्रवाई करने की भी हिदायत दी गई है। इस कड़ी में शिवाजी नगर प्रखंड में हथौड़ी एवं शिवाजीनगर ओपी पुलिस के द्वारा विभिन्न गांव में फ्लैग मार्च निकाला गया।

शिवाजीनगर प्रखंड के हथौड़ी थाना पुलिस ने बकरीद पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाला। थाना क्षेत्र में जवानों ने फ्लैग मार्च कर लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद बनाने का का अपील किया। सीओ ने कहा कि त्योहार के दौरान अफवाह फैलाने वालों एवं हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

यह फ्लैग मार्च रहटौली, परशुराम, गिदरगंज आदि गांव में निकाला गया। मौके पर सीओ प्रिया आर्यानी, थानाध्यक्ष मोनू राय, अपर थानाध्यक्ष रमेश कुमार, एसआई कुंदन कुमार, प्रशिक्षु एसआई शबाना आजमी, एसआई राजेंद्र सिंह, समेत अन्य पुलिसकर्मी रहे मौजूद।

इधर शिवाजीनगर ओपी अध्यक्ष कमल राम के नेतृत्व में भी पुलिस कर्मियों ने शिवाजीनगर ओपी के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को शांतिपूर्वक तरीके से बकरीद पर्व मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में पुलिस की टीम भ्रमण करेगी।
इस दौरान किसी भी तरह का अफवाह फैलाने एवं उपद्रव मचाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।






