समस्तीपुर में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर ढेपुरा गांव के समीप बगीचे में आम के पेड़ से एक युवक की लाश लटकी हुई मिली। फिलहाल मृत युवक की पहचान नही हो पायी है। आम के बगीचे में युवक की लाश मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मंगलवार की रात शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगो की भीड़ भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन पहचान नही हो पायी। शव मिलने की सूचना पर विद्यापतिनगर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुच मामले की जांच में जुट गयी है।


मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात आंधी आने के बाद गांव के बच्चे बगीचा में आम चुनने के लिए पहुचे थे। आम चुनने के दौरान रक बच्चे की नजर पेड़ से झूलती लाश पर गयी। रात में लाश झूलते देख बच्चे काफी डर गए और गांव की ओर भाग गए। फिर अपने परिजनों को बगीचे में पेड़ से लटकी लाश होने की सूचना दी।

बच्चों के मुंह से यह सुन सभी लोग घटनास्थल की ओर निकल गए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गयी। फिर लोगों ने स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुच मामले की जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

इधर, दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। युवक की अभी तक पहचान नहीं हुआ है। मृत युवक की पहचान के लिए पुलिस जुटी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ खुलासा हो पाएगा। वैसे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीक हो रहा है।

इधर इस मामले को लेकर आसपास के गाँव मे भी चर्चा का विषय बना हुआ है। जितनी मुँह उतनी बातें कही जा रही है। युवक की पहचान होने के बाद ही मामले पर से पर्दा उठ पाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि बाहरी होने की वजह से पहचान करने में पुलिस को परेशानी हो रही है। मृतक ब्लू रंग का टी शर्ट व काला रंग का ट्राउजर पहने हुए हैं। युवक के पॉकेट से चार हजार रुपये व दो छोटा केक का पैकेट मिला हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *