यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के घिवाही पंचायत के कामेश्वरनगर गांव में भाजपा विधायक वीरेंद्र कुमार एवं जिला मंत्री अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं कार्यों को नौ साल बेमिसाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के तहत लोगों को जानकारी दी गयी। विधायक ने कहा कि केन्द्र सरकार के सफलता नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा के द्वारा लगातार पूरे क्षेत्र में महाजनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्रीय योजनाओं की जानकारी लोगों को दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार के नौ साल बेमिसाल के उपरांत सभी लाभान्वित योजनाओं के बारे में डोर टू डोर पहुंच कर लोगों के बीच जानकारी सांझा की जा रही है। भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के एक पत्र भी वितरण किया। विधायक ने कहा कि 9 साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने आजादी के बाद किसी भी सरकारों ने नहीं किया, वह कर दिखाया।

भाजपा के शासन काल में गरीबों के लिए जन धन योजना, उज्जवला, स्वच्छता, प्रधानमंत्री आवास, योजना , गरीब कल्याण के लिए अन्य योजना सहित सैकड़ों कल्याणकारी योजना को लोगों के घर-घर पहुंचाया।

मौके पर मंडल अध्यक्ष नंद कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष राम शंकर प्रसाद सिंह, विशंभर भारती, सतनारायण राय, कमलेश पंडित, दिनेश कुमार सिंह, मुखिया दुखा मुखिया, नीतू देवी, संतोष पोद्दार साहित अन्य थे।







