यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
हाजीपुर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा कई समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इन स्पेशल ट्रेनों के प्रति यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए रेलवे द्वारा पिछले दिनों 09 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार किया गया था। इसी क्रम में और 05 जोड़ी समर स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अवधि विस्तार वाले ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है। बरौनी और कोयम्बत्तूर बीच गाड़ी संख्या 03357 बरौनी-कोयम्बत्तूर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 24 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और 14 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 30 सितंबर 2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया है। कोयम्बत्तूर और बरौनी बीच गाड़ी संख्या 03358 कोयम्बत्तूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 28 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और 14 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 05 जुलाई 2023 से 04 अक्टूबर 2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

सीएसएमटी, मुंबई और दानापुर बीच गाड़ी संख्या 01117 सीएसएमटी, मुंबई-दानापुर स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 18 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को किया जा रहा था । इसके परिचालन में अब और 01 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 29 जून 23 को भी चलाने का निर्णय लिया गया है। दानापुर-सीएसएमटी, मुंबई बीच गाड़ी संख्या 01118 दानापुर-सीएसएमटी, मुंबई स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 19 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को किया जा रहा था । इसके परिचालन में अब और 01 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 30 जून 23 को भी चलाने का निर्णय लिया गया है।

गुवाहाटी और उदयपुर सिटी के बीच गाड़ी संख्या 05616 गुवाहाटी-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 25 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को किया जा रहा है । इसके परिचालन में अब और 18 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 02 जुलाई 2023 से 29 अक्टूबर 2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया है। उदयपुर सिटी और गुवाहाटी के बीच गाड़ी संख्या 05615 गुवाहाटी-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 28 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को किया जा रहा है । इसके परिचालन में अब और 18 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 05 जुलाई 2023 से 01 नवंबर 2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया है ।

कटिहार और रांची के बीच गाड़ी संख्या 05762 कटिहार-रांची स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 29 जूम 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को किया जा रहा है । इसके परिचालन में अब और 17 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 06 जुलाई 2023 से 26 अक्टूबर 2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया है। रांची और कटिहार के बीच गाड़ी संख्या 05761 रांची-कटिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 30 जून 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को किया जा रहा है । इसके परिचालन में अब और 17 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 07 जुलाई 2023 से 27 अक्टूबर 2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया है।

कटिहार और अमृतसर के बीच गाड़ी संख्या 05734 कटिहार-अमृतसर स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 01 जुलाई 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को किया जा रहा है । इसके परिचालन में अब और 17 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 08 जुलाई 2023 से 28 अक्टूबर 2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया है। अमृतसर और कटिहार बीच गाड़ी संख्या 05733 अमृतसर-कटिहार स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 03 जुलाई 2023 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को किया जा रहा है। इसके परिचालन में अब और 17 फेरे की वृद्धि करते हुए इसे 10 जुलाई 2023 से 30 अक्टूबर 2023 तक चलाने का निर्णय लिया गया है।






