यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड प्रमुख रूपांजलि कुमारी ने बाल विकास परियोजना के तहत संचालित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 261 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जहां केंद्र पर सहायिका प्रमिला देवी उपस्थित थी। लेकिन सेविका किरण कुमारी अनुपस्थित पाई गई। वहीं केंद्र पर एक भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला। निरीक्षण के क्रम में प्रमुख द्वारा पूछे जाने पर सहायिका प्रमिला देवी एवं ग्रामीणों ने बताया कि इस केंद्र पर सेविका किरण कुमारी कभी कभार आती है।

विगत दो-तीन वर्षों से इस केंद्र पर किसी भी प्रकार का पोषाहार का वितरण भी नही किया जा रहा है। जिसके कारण केंद्र पर एक ही बच्चा नहीं आता है। वही निरीक्षण उपरांत प्रखंड प्रमुख ने समेकित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को एक पत्र भेजा है।

जिसमें बताया गया है कि केंद्र संख्या 261 की सेविका किरण कुमारी द्वारा संपूर्ण पोषाहार का घोर गमन की जा रही है। अनियमितता के साथ सरकारी नियम से हटकर कार्य भी की जा रही है। उनके कृत के विरुद्ध मामले को संज्ञान में लेते हुए उनके कृत कार्यवाही 26 जून तक अधोहस्ताक्षरी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। अन्यथा आपके विरुद्ध भी उच्च अधिकारी को संज्ञान में दी जाएगी।








