सड़क दुर्घटना में जख्मी की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ किया NH जाम

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। इससे आक्रोशित लोगो मोरबा में एनएच 322 को जाम कर दिया। जिसके कारण सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गयी। वही घर पर शव के पहुचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। इस दौरान लोगो ने स्थानीय सांसद आवास के निकट सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी भी किया। विदित हो कि हलई ओपी क्षेत्र के वनवीरा पंचायत के वार्ड संख्या 15 में रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मंगलवार की सुबह पटना में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इसके बाद लाश के घर पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने सांसद आवास के निकट लाश के साथ एनएच 322 सड़क जाम कर यातायात बाधित कर दिया।

आक्रोशित लोग अज्ञात वाहन एवं वाहन चालक को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई के साथ दुर्गा स्थान चौक से कृष्णा चौक तक एनएच पर ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। स्थानीय लोगो का कहना था कि पिछले एक साल के इस स्थान पर 50 से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद ब्रेकर का निर्माण नही किया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही मुखिया नारायण शर्मा , पंचायत समिति सदस्य रामा राय एवं पूर्व जिला पार्षद राज किशोर पासवान के द्वारा बीडीओ संजय कुमार सिन्हा को घटना की जानकारी दी गई। बीडीओ ने मुख्यमंत्री पारिवारिक सुरक्षा का बीस हजार रुपए का चेक उपलब्ध कराया।

वहीं जिला पार्षद कैलाशी दास, पूर्व जिला पार्षद राज केश्वर पासवान, मुखिया नारायण शर्मा, पंसस रामा राय, सरपंच हरेंद्र पंडित, रामेश्वर राय, ओपी हलई के रतन पासवान ने मृत्यु प्रमाण पत्र आने के बाद मुख्यमंत्री आपदा राशि के रूप में पांच लाख रुपए शोकाकुल परिजनों को दिलवाने का आश्वासन दिया।

सभी लोगों ने शोकाकुल परिजनों एवं आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर लगभग 4 घंटे बाद सड़क जाम को हटवाकर यातायात शुरू करवाया। सड़क यातायात शुरू होने के बाद जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *