यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले में अजीबोगरीब घटना हुई है। जहाँ एक महिला ने फोन पर बात करते करते बच्चे संग बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी। यह देख पुल पर अफरातफरी मच गयी। इस दौरान एक युवक ने भी नदी में छलांग लगा दिया। जिसके बाद युवक ने बच्चे को तो बचा लिया, लेकिन महिला पानी मे डूब गयी। जिसका कोई पता नही चल सका। उक्त घटना विभूतिपुर ब्लॉक स्थित बूढ़ी गंडक नदी की है। फिलहाल बच्चे का इलाज विभूतिपुर सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि विभूतिपुर थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के सिंघियाघाट पुल से मंगलवार को एक महिला ने अपने मासूम बेटे के साथ नदी में छलांग लगा दी। इस घटना में महिला की तो नदी में डूब गई। महिला को कूदते देख सलखनी की एक महिला ने शोर मचाया तो उसके भाई लालबाबू राय भी नदी में छलांग लगाकर बचाने का प्रयास किया। इसके बाद बच्चे को किसी तरह बचा लिया गया और उसे विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है। बच्चे की उम्र लगभग तीन साल होगी। वही महिला पानी मे डूब गयी, जिसका कोई पता नही चला। फिलहाल लापता महिला व उक्त बच्चा कहां का है, इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है।

घटना को लेकर विभूतिपुर के सलखन्नी निवासी लाल बाबू राय ने बताया कि दिन के करीब 10 बजे देखा गया कि बूढ़ी गंडक नदी के पुल से एक महिला बच्चे को गोद में लेकर नदी में कूद गई। वही कुछ लोगो ने कहा कि घटना से पूर्व वह महिला किसी से फोन पर बात करती देखी गयी।

लाल बाबू ने बताया कि वह दौड़ता हुआ नदी में कूदा। वह महिला और बच्चा दोनों को बचाने का प्रयास कर रहा था। लेकिन महिला बार-बार उसे पकड़ रही थी। उसे लगा कि महिला को बचाने में वह भी खूद डूब जाएगा। उसके बाद वह महिला को छोड़ दिया और बच्चा उससे छीन कर बाहर निकल गया। तब तक महिला की डूब कर लापता हो गयी।

घटना की जानकारी विभूतिपुर पुलिस को भी दी गई है। थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। लापता महिला और बच्चे की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद ही घटना के पीछे की सच्चाई का पता चल पाएगा।






