यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों ने एक ग्रामीण चिकित्सक को पोल से बांध कर जमकर पिटाई कर दिया। जिसके कारण ग्रामीण चिकित्सक जख्मी हो गया। स्थानीय लोगो की पहल पर युवक को बंधन मुक्त किया गया। जिसका इलाज किसी निजी अस्पताल में जारी है। जख्मी युवक की पहचान बेलसंडी पंचायत के वार्ड 2 के उदय साह के पुत्र जय प्रकाश कुमार के रूप में हुई है। जो पेशे से ग्रामीण चिकित्सक से जुड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक पेशे से एक ग्रामीण चिकित्सक है। शुक्रवार की अहले सुबह उक्त युवक एक महिला के घर में प्रवेश कर गया।परिवन के सदस्यों ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर बिजली के खंभे से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। जिसमें युवक घायल हो गया। इसी दौरान किसी ने युवक का वीडियो बनाया। बाद में वह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कुछ लोगों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। घटना के बाद में जुटे स्थानीय बुद्धिजीवी लोगों ने पहल कर युवक को मुक्त कराया। मारपीट में घायल युवक का इलाज किसी निजी क्लिनिक में होने की बात बताई गई है।

इस बाबत चकमेहसी थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने बताया की मामले को लेकर किसी ने थाने में आवेदन नही दिया है। वैसे वायरल वीडियो की छानबीन पुलिस कर रही है। वैसा कोई भी किया है तो गलत किया है, आवेदन आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







