समस्तीपुर : बाइक व पिकअप के बीच हुई सीधी टक्कर में दो सहोदर भाई की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपूरा गांव के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में दो सहोदर भाई की मौत हो गई। मृतक की पहचान विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड 10 निवासी रामविलास यादव के 31 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार और 27 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य पथ को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण यातायात बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। इधर, घटना की जानकारी मिलते मृतक के घर कोहराम मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुच गयी।


बताया गया है कि गोलू की शादी गत 3 मई को हुई थी। आक्रोशित लोगों ने दोनों भाइयों का शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंची विभूतिपुर पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया।

पुलिस ने दोनों भाईयो के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि गोलू और चंदन दिल्ली जाने के लिए घर से बाइक से एक साथ निकला था। वह अपनी बाइक अपनी बहन के घर सलखन्नी में लगाकर शाम समस्तीपुर स्टेशन से स्वतंत्रा सेनानी एक्सप्रेस पकड़कर दिल्ली जाते।

दोनों भाई बाइक से आ रहा था इसी दौरान भरपुरा गांव के पास समस्तीपुर की ओर से आ रही एक पिकअप ने सामने से उसे ठोकर मार दी । जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। विभूतिपुर थाना अध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया गया दोनों शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी जप्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *