समस्तीपुर में सात केंद्रों पर चल रहे समर कैंप का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता रोहित रौशन ने किया निरीक्षण

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय धुरलख में सात केंद्रों पर चल रहे समर कैंप का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता रोहित रौशन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अक्षर आंचल योजना के छह शिक्षा सेवक तथा जीविका की एक स्वयंसेवी शिक्षिका ना सिर्फ उपस्थित पाए गए बल्कि कक्षा संचालित करते हुए पाए गए।

अंकनीय है कि प्रतिदिन शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को कम से कम तीन केंद्रों का निरीक्षण करना है। उक्त विद्यालय में सात केंद्र संचालित है। डीपीओ रौशन ने प्रत्येक केंद्र पर जाकर बच्चों से समर कैंप के संबंध में बातचीत की और सवाल-जवाब कर समर कैंप से छात्रों में हुई प्रगति की समीक्षा की।

शिक्षा सेवक सतीश कुमार, राम विनोद, अरुण कुमार महतो, धर्मेंद्र कुमार, सुशीला तथा सुनीता में से सुशीला के केंद्र में कम बच्चों को पाकर डीपीओ ने असंतोष प्रकट किया तथा सभी बच्चों को समर कैंप का लाभ देने हेतु उन्हें निदेशित किया। डीपीओ ने बच्चों से छोटे-छोटे शब्द, साधारण वाक्य तथा एक और दो अंकों के सवालों से बच्चों का भाषा और गणित में हुई प्रगति की समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *