मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना अंतर्गत चयनित 35 दिव्यांगजनों को बैट्री से चलने वाली ट्राईसाईकिल का वितरण

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

मोतिहारी। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना अंतर्गत  पूर्वी चंपारण जिले में चयनित 35 दिव्यांगजनों को बैट्री से चलने वाली ट्राईसाईकिल का वितरण हेलमेट के साथ किया गया। पूर्वी चम्पारण जिले को 2022- 23 में 353 बैट्री चालित ट्राईसाईकिल आवंटित करने का लक्ष्य प्राप्त था, जिसे DM की अध्यक्षता मे गठित जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति द्वारा शत प्रतिशत स्वीकृति दी गयी है। इन सभी ट्राईसाईकिल का वितरण चरणबद्ध तरीके से जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के द्वारा किया जा रहा है। इस कड़ी में  बैटरी संचालित ट्राई साइकिल मिलते ही दिव्यांगजनों के चेहरे पर खुशी देखी गई।

DM ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारकर दिव्यांगजनों के राह को आसान किया जा रहा है। सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना के तहत बैट्री चालित ट्राईसाईकिल उपलब्ध करायी जा रही है। बैट्री चालित ट्राईसाईकिल के प्राप्त हो जाने से दिव्यांगजनों को रोजगार बढ़ाने मे आसानी हो जाएगी तथा अपने कार्यस्थल पर आसानी से पहुँच सकेंगे।

इच्छुक लोग आनलाईन आवेदन कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना का लाभ पात्रता पूर्ण करने वाले आवेदनो में पहले आओ, पहले पाओं के आधार पर दिया जा रहा है।https://online.bih.nic.in/SWF/SWFTC/Register.aspx उपरोक्त लिंक पर अपना आवेदन आनलाईन कर सकते है।

आवेदन हेतु पात्रता: योजनान्तर्गत ऐसे छात्र- छात्रा या रोजगार कर रहे 18 वर्ष से अधिक उम्र के 60% से अधिक चलंत दिव्यांगता वाले व्यक्तियों के लिए है जिनके आवासन से महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, रोजगार स्थल की दूरी 3 किमी या अधिक हो। इसके अतिरिक्त आय की सीमा चालू सत्र के लिए 2 लाख रूपये तक रखी गयी है। आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है तथा वर्तमान में भी बिहार में आवासित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *