मेडिकल नीट यूजी परीक्षा में समस्तीपुर जिले के खानपुर के शिवम व दुधपुरा की प्रकृति ने मारी बाजी, ग्रामीणों में हर्ष

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। मेडिकल नीट यूजी परीक्षा में खानपुर प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर खेढ़ी गांव के सुनील कुमार चौधरी के पुत्र शिवम कुमार ने सफलता हासिल की है। शिवम कुमार ने नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंकिंग में 4124 एवं जनरल ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 376वा रैंकिंग प्राप्त किया है। शिवम की सफलता पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। शिवम की पढ़ाई लिखाई दरभंगा के मेडोना स्कूल में हुई थी, जहां से उसने वर्ष 2020 में सीबीएसई बोर्ड से 10वी पास किया था और अपने स्कूल का टॉपर था। वहीं 2022 में उसने सीबीएससी बोर्ड से 12वीं की परीक्षा में भी 87 प्रतिशत अंक लाकर परीक्षा पास किया था। शिवम की मां गृहिणी हैं, वही पिता पीएचईडी के संवेदक हैं।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद शिवम ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई के दौरान कभी भी स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करता था एवं सोशल मीडिया साइट से भी दूर रहता था। शिवम के चाचा यशवंत कुमार चौधरी बादशाह ने बताया कि वह अपने ग्राम पंचायत का पहला लड़का है, जो नीट की परीक्षा क्वालीफाई कर मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेगा।

उसके सफलता पर शिवम के दादाजी सेवानिवृत्त शिक्षक राम उदित चौधरी, चाचा आदित्य कुमार चौधरी, राम कुमार चौधरी, ऋषिकेश चौधरी, सतीश चौधरी, राम विलास चौधरी, भाई नवनीत चौधरी, मनीष कुमार चौधरी, अभिषेक चौधरी, धीरज चौधरी, प्रखंड प्रमुख सन्नी हजारी, जिला पार्षद प्रियंका कुमारी, पैक्स अध्यक्ष श्याम राय आदि ने बधाई दिया है।

वही दूसरी ओर समस्तीपुर जिले के आयकर विभाग मुंबई में आयकर अधिकारी के पद पर कार्यरत दूधपुरा निवासी अनिल कुमार तिवारी एवं हेमलता तिवारी की द्वितीय पुत्री प्रकृति तिवारी ने नीट 2023 के परीक्षा में 650 अंक लाकर सफलता हासिल किया है। इनका ऑल इंडिया रैंक 6930 है।

बताते चलें की प्रकृति मुम्बई में रहकर अध्ययन करती थी और डॉक्टर बनकर समाज सेवा का लक्ष्य बचपन से ही अपने मन में पाल रखी थी। नीट 2023 में प्रकृति के सफलता के बाद दुधपुरा वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

प्रकृति के चाचा बिहार एनजीओ संघ के सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू, प्रकृति की बड़ी बहन डॉ मनाली तिवारी आदि कई लोगों ने प्रकृति के सफलता पर बधाई देते हुए कहा है कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बेटियां सफल कर रही हैं और ऐसे बेटियों पर समाज को नाज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *