सदर अस्पताल में दवा काउंटर की कमी, हिटवेब में भी एस्बेस्टस के नीचे दवा के लिए करना पड़ता घन्टो इंतजार, नही है पंखा की व्यवस्था

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। मौसम का तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया है। लेकिन सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। हीटवेब के लिए मिले निर्देश के बावजूद सदर अस्पताल के केंद्रीय दवा काउंटर पर मरीजों के साथ-साथ कर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। मरीजों एवं उनके परिजनों को दवा एवं ऑल लाइन कराने के लिए घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ता है। हद तो यह हो गयी कि दवा काउंटर पर मरीजों की सुविधा के लिए एक भी पंखा की व्यवस्था नहीं की गयी है। भीषण गर्मी व हीटवेब में एस्बेस्टस के नीचे घंटों खड़ा रहना किसी सजा से कम नहीं है।

वहीं दवा काउंटर पर कार्यरत कर्मियों को भी गर्मी से राहत दिलाने के नाम पर मात्र दो पंखा लगा है। दवा लेने के दौरान कई बार बुजुर्ग मरीज बेहोश भी हो चुके हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य प्रशासन के द्वारा ना तो कोई दवा काउंटर की संख्या बढ़ायी गयी है और ना ही मरीजों की सुविधा का ख्याल रखने के लिए दवा काउंटर पर पंखा की व्यवस्था की गयी है। नतीजतन हीटवेब में एस्बेस्टस के नीचे मरीजों को तपना पड़ता है।

बतादें कि इन दिन मौसमी बीमारी के लिए ओपीडी में प्रतिदिन औसतन एक हजार मरीज पहुंच रहा है। जिसके कारण दवा काउंटर पर लंबी कतार लगी रहती है। ओपीडी में इलाज के दौरान किसी भी प्रकार के जांच के लिए मरीजों को पर्ची को ऑन लाइन कराना है। ओपीडी में इसकी कोई व्यवस्था नहीं है। इसके लिए एक काउंटर दवा काउंटर पर ही बनाया गया है। इस भीषण धूप में ऑन लाइन कराने के लिए ओपीडी से दवा काउंटर तक का चक्कर लगाना पड़ता है।

यहां भी मरीजों की लंबी कतार होती है। गर्मी के कारण आए दिन मरीज हंगामा करते रहते हैं। सदर अस्प्ताल में बच्चों को सुबह नौ बजे से दिन के दो बजे तक टीका दिया जाता है। लेकिन इस टीका केंद्र पर भी गर्मी से राहत के नाम पर दो पंखा लगा हुआ है। लो वोल्टेज के कारण यह पंखा केवल हिलता डुलता रहता है। कर्मी के कारण मरीज को भी काफी परेशानी होती है।

अस्पताल में कुछ वार्डों में कुलर की व्यवस्था की गयी है, लेकिन टीका केंद्र पर ऐसी कोई व्यवस्था नहीं होने से सभी परेशान हैं। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार ने बताया कि मरीजों की सुविधा का ख्याल रखा जा रहा है। काउंटर की संख्या बढ़ाने एवं पंखा की व्यवस्था करने पर विचार चल रहा है। शीघ्र ही काउंटरों की संख्या बढ़ायी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *