यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एएनएम को जिला संवर्ग से हटाकर राज्य संवर्ग में किए जाने पर कर्मचारियों ने जमकर विरोध किया। इसको लेकर सोमवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ की बैठक महासंघ स्थल पर हुई। इसकी अध्यक्षता अवधेश कुमारी ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार के मनमानी रवैया के कारण स्वास्थ्य विभाग के कर्मी काफी परेशान हैं। जिला मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि एएनएम को पहले जिला संवर्ग में रखा गया था, लेकिन विभाग के द्वारा अब इसे राज्य संवर्ग में रख दिया गया है।

जिसके कारण एएनएम का तबादला राज्य में कहीं भी किया जाएगा। इसके कारण कर्मियों को विभिन्न लाभ के लिए राज्य का चक्कर लगाना होगा। उन्होंने कहा एएनएम को राज्य संवर्ग के अलावे एनपीएस, ठेका प्रथा सहित अन्य मांगों को लेकर 17 जून को सिविल सर्जन कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।

यह आंदोलन राज्यव्यापी आंदोलन के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों के हित में कार्य नहीं कर के उन्हें परेशान करने के लिए नित नए नियम लागू कर रही है। कर्मचारी संघ द्वारा हिटलर शाही आदेश का पूर्णता बहिष्कार करते हुए राज्यव्यापी आंदोलन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

मौके पर विंदु कुमारी सिंह, रंजना कुमारी, रेखा कुमारी, प्रतिभा कुमारी, विभा कुमारी, सरिता कुमारी, अनिता कुमारी, सुधा कुमारी, मीनू कुमारी, पूजा भारती, अभिषेक कुमार, उत्कर्ष कुमार, प्रभाष कुमार, नरेन्द्र कुमार सिंह आदि थे।







