नवनियुक्त अमीन का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू, DM ने कहा – कर्तव्यों का सही निर्वहन करेंगे तो समाज और सरकार के लिए हितकर होगा

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। जिला प्रशासन समस्तीपुर के द्वारा नगर भवन में सोमवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अनुशंसित नवनियुक्त अमीन का जिला स्तरीय प्रशिक्षण का उद्घाटन किया गया। DM योगेंद्र सिंह, अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, रिसोर्स पर्सन राधा मोहन प्रसाद,एसडीओ सदर दिलीप कुमार, एनडीसी संजीव कुमार, ईडीसी सुनीता सोनू ने दीप प्रज्वलित कर इसका विधिवत उद्घाटन किया। प्रशिक्षणचार्य में अपर समाहर्ता ने जिलाधिकारी और रिसोर्स पर्सन को नव पौध देकर स्वागत किया। वहीं राधा मोहन प्रसाद ने स्व लिखित पुस्तक “भूमि परिपत्र संग्रह” जिलाधिकारी को भेंट किया।

प्रशिक्षण का विषय प्रवेश पटोरी डीसीएलआर संजीव कुमार चौधरी ने किया। जबकि एसडीओ सदर दिलीप कुमार ने अमीन और अमानत के दायित्व का बोध कराया। इसके बाद अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी ने कहा कि समाज के शांति दूत के रूप में अमीन का पद सृजित है, जिसका बड़े पैमाने पर नियुक्ति की गई है। उम्मीद है जिला में अमन चैन लाने में आपका योगदान होगा।

अपने उद्घाटन भाषण में जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि अमीन कार्य निश्चित रूप से आप को संवेदनशील बनाने आपके ध्यान को कर्तव्य के प्रति सक्षम बनाने वाला, समय पालन करते हुए अपने ध्यान को केंद्रित रखते हुए नियमों की जानकारी रखते हुए अपने कर्तव्यों का सही सही निर्वहन करेंगे तो समाज और सरकार के लिए हितकर होगा।

इसके उपरांत राधा मोहन प्रसाद ने प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एचएम मुकेश कुमार ने किया।इस अवसर पर विभिन्न अंचल के राजस्व पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, भू अर्जन के अमीन, स्थापना शाखा के प्रधान सहायक कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *