हीटवेब के कारण लोगों में बढ़ी नाक से ब्लीडिंग की समस्या, नाक से ब्लीडिंग की शिकायत को लेकर पहुच रहे हैं मरीज अस्पताल

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। हीटवेब के कारण मौसमी बीमारी के अलावे अन्य प्रकार के बीमारी का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। हाई फिवर, सर्दी-खांसी, डायरिया के अलावे इन दिनों लोगों के नाम से ब्लीडिंग की समस्या काफी आने लगी है। जिसके कारण सदर अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन दर्जन भर ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं निजी क्लीनिकों में भी ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

सदर अस्पताल के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सैयद मेराज इमाम ने कहा कि हीटवेब के कारण बच्चों के अलावे युवाओं एवं बुजुर्गो में नाक से ब्लीडिंग की समस्या आती है। हीटवेव में नाक सूखा हो जाता है। जिसके कारण उपरी वाला नस फट जाता है, जिससे ब्लीडिंग की समस्या होती है। ऐसे लोगों को तेज धूप व गर्म हवा से बचने की जरुरत है।

अगर बाहर निकलना अति आवश्यक हो तो तौलिया से चेहरा ढंक कर निकलना चाहिए। नाक को ड्राई होने से बचाने के लिए जेल का प्रयोग करना चाहिए। नाक से ब्लीडिंग होने पर तत्काल डॉक्टरी परामर्श लेना चाहिए। अधिक ब्लीडिंग होने पर समस्या बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *