यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। सनातन रक्तदान समूह द्वारा समस्तीपुर खाटू श्याम मन्दिर में आयोजित स्वेक्षिक रक्तदान शिविर में 45 रक्तवीरो ने रक्तदान किया। समूह के द्वारा नियमित रक्तदान शिविर नियमित अंतराल पर लगाया जा रहा है। जिसमे रक्तवीरो के द्वारा किए गए रक्तदान से असहाय लोग को निशुल्क रक्त उपलब्ध करवाया जाता है। रक्तदान कर स्थानीय रेडक्रास सोसायटी रक्त अधिकोष को भरने का काम किया जाता है। जिससे जिलेभर के जरूरतमंद लोग को उचित समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।

शिविर में रक्तदान करने वालो में 4 रक्तविरांगना और 41 रक्तवीरो ने रक्तदान किया। इनमें कोमल कुमारी, ज्योति कुमारी, वीना देवी, सुमन कुमारी, रामबाबू सिंह, जयप्रकाश अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, केशव सिंह, कन्हाई कुमार, अमित रजक, मनीष कुमार, विकी कुमार, युवराज सुंदरम,

मनोहर कुमार झा, पंकज शर्मा, अरुण कुमार झुनझुनवाला, निलेश कुमार, जय जय कुमार, कृष्णा रमन, बाला जी, अंकित कुमार, आलोक कुमार, आदित्य राय, दीपक कुमार, विकाश कुमार सिंह, सिद्धार्थ कुमार,आनंद बंका, विशाल चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, गुड्डू कुमार, सत्यप्रकाश मौर्य, अभय सिंह,

मनीष कुमार, आयुष कुमार, प्रिंस कुमार, विजय कुमार, अजीत कुमार, माधव कुमार, किश्लय आनंद, कुंदन, लाल तनेजा, विकाश केडिया, राहुल कुमार, प्रभाकर कुमार, मनीष यादव, धीरज मलिक शामिल हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संस्थापक अविनाश कु बादल सिंह, सचिव संजीव रंजन स्थाई सदस्य रौशन झा, दीपक सिंह चौहान, डीके मोहन झा, साकेत, आदर्श, बाबा यादव, विकास झा, राकेश, कौशिक आदि सदस्यो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।






