ताजपुर नगर परिषद के उप चुनाव में उप चेयरमैन प्रत्याशी पूनम देवी हुई विजय, समर्थकों ने निकाली जुलूस

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

समस्तीपुर। ताजपुर नगर परिषद उप चुनाव में उप चेयरमैन प्रत्याशी पूनम देवी ने अप्रत्याशित जीत दर्ज की है। पूनम देवी को कुल 6311 मत प्राप्त हुए वहीं निकटतम प्रत्याशी सहीना खातून को कुल 3055 मत हासिल हुए। इस प्रकार पूनम देवी ने 3256 मतों से जीत दर्ज कर उप चेयरमैन का ताज हासिल किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि पूनम देवी उप चेयरमैन का चुनाव जीत गई हैं। उन्हें प्रमाण पत्र भी दे दिया गया है।

मालूम हो कि पूनम देवी ताजपुर बाजार नीम चौक स्थित अशोका ज्वेलर्स के युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी अनिकेत कुमार अंशु की माता हैं। इनके पति स्वर्गीय अशोक कुमार गुप्ता ताजपुर के दवा व्यवसायी थे। पूनम देवी की जीत से ताजपुर नगर परिषद वासियों में हर्ष की लहर व्याप्त है।

पूनम देवी के विजयी होने की सूचना मिलते ही ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र में उनके समर्थकों के बीच में हर्ष का माहौल हो गया। प्रमाण पत्र के लेने के बाद उनके समर्थकों के द्वारा ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र में विजय जुलूस निकाला गया। साथ ही पूनम देवी ने इसके लिए ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के मतदाताओं को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदाताओं के कारण ही यह विजय उन्हें मिली है।

उप मुख्य पार्षद बनने के बाद पूनम देवी ने मतदाताओं से कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए जो भी वादे किए गए थे, वह सभी पूरे किए जाएंगे। जनता की हर मांग को नगर परिषद की बैठक में प्रस्ताव लिया जाएगा। नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने की जरूरत होगी, वह कदम उठाते हुए क्षेत्र के विकास करने में लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *