बाल श्रम निषेध दिवस के पूर्व संध्या पर सीतामढ़ी जंक्शन पर बाल श्रम के विरूद्ध चलाया गया जन जागरूकता अभियान

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

सीतामढ़ी। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के पूर्व संध्या पर बचपन बचाओ आंदोलन, रेलवे सुरक्षा बल एवं श्रम संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सीतामढ़ी जंक्शन पर आरपीएफ प्रभारी अनिता कुमारी के मार्गदर्शन व बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधि मुकुंद कुमार चौधरी के अगुवाई में बाल श्रम के विरूद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के तहत यात्रियों को बाल श्रम के खिलाफ़ जागरुक किया गया। साथ ही मोमबत्ती जलाकर बाल श्रम मुक्त सीतामढ़ी जिला बनाने के लिए लोगों को जागरुक करने का संकल्प लिया गया।

साथ ही अनुरोध किया गया की किसी बच्चे को बाल श्रम करवाए जाते हुए देखते है तो उसकी सुचना संबंधित विभाग एवं बचपन बचाओ आंदोलन के टोल फ्री नम्बर 1800 102 7222 पर सूचित करे ताकि बाल श्रम मुक्त सीतामढ़ी जिला की परिकल्पना साकार हो सके। अभियान के तहत लोगो को जागरुक कर जानकारी दी गई।

बाल श्रमिकों से किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के अंतर्गत गैरकानूनी है। उक्त अभियान में आरपीएफ के एएसआई कृपा नारायण सिंह यादव, एएसआई टी एस बहादुर, प्रयास संस्था के जिला समन्वयक अब्दुल मालिक खान, चाइल्ड लाइन कल्ब के मंतोष यादव, सुभम राज सिंह, आरपीएफ के हवलदार व्यास यादव, आरक्षी भाग्यनारायण झा सहित यात्री शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *