समस्तीपुर में अंतरजिला गिरोह में शामिल 5 अपराधी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीण बैंक लूट सहित नौ लूटकांडों का हुआ खुलासा

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस ने अंतर जिला लूटेरा गिरोह का खुलासा करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इन अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने सरायरंजन ग्रामीण बैंक लूटकांड सहित जिले के कुल नौ लूटकांडों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी विनय तिवारी ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट में प्रयुक्त मोबाइल, दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, पांच किलो गांजा, एक बाइक सहित बीस हजार रुपए बरामद किया गया है।


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में ताजपुर थाना के गुनाई बसही के निशांत कुमार सहनी उर्फ गुड्डू सहनी, चकसिकंदर के मोहन मिस्ट्री, पटोरी अरैया के वीरचंद्र कुमार, मोहिउद्दीननगर मदूदाबाद के मो. तैयब एवं पटोरी रुपौली के सुरज कुमार दास को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

साथ ही अंतर जिला गिरोह में शामिल इसके सहयोग वैशाली जंदाहा के सात आठ अपराधियों की पहचान हुई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करने में जुटी है।
एसपी ने बताया कि अंतर जिला गिरोह के कुख्यात अपराधियों के आने की गुप्त सूचना पर मोहनपुर पुल के पास पुलिस ने नाकेबंदी थी। इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह अपराधी पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने एक बाइक सहित पांच को गिरफ्तार किया, जबकि एक अपराधी बाइक लेकर फरार हो गया। जांच के दौरान इसके पास पिस्टल, कारतूस आदि सामान बरामद किया गया।


पूछमाछ के बाद दलसिंहसराय, मोहिउद्दीननगर, सरायरंजन, मुफस्सिल, पटोरी थाना क्षेत्र में घटित नौ लूटकांडों का खुलासा किया गया। एसपी ने बताया कि 26 मई को सरायरंजन में कुछ की घंटे में बैंक लूट, पेट्रोप पंप लूट सहित चार लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया, जिसके बाद पुलिस को यह कामयाबी मिली।


एसपी ने बताया कि कुल नौ लूटकांडों का खुलासा किया गया है। साथ ही इन लूटकांडों से जुड़े साक्ष्य भी अपराधियों के पास से मिली है। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी को मोहिउद्दीननगर थाना के सीएसपी लूटकांड, चार अप्रैल को मुफस्सिल थाना के फाइनेंस कर्मी के साथ हुए लूटकांड, 25 अप्रैल को दलसिंहसराय में माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लूटकांड, 25 अप्रैल को मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में एमआर लूटकांड, 25 मई को दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में माइक्रोफाइनेंसे कंपनी से लूटकांड, 26 मई को सरायरंजन थाना के ग्रामीण बैंक लूटकांड, पेट्रोल पंप लूटकांड, मोहिउद्दीननगर में बाइक लूटकांड एवं पटोरी में हुए पेट्रोल लूटकांड का खुलासा किया गया है।


छापेमारी टीम में सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय, पटोरी डीएसपी रवि शंकर प्रसाद, नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, पटोरी थानाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, डीआईयू के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, दारोगा अनील कुमार, राहुल कुमार, शनि कुमार मौसम, राजन कुमार, गौरव प्रसाद, रविकांत कुमार, अखिलेश कुमार व अरविंद कुमार शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *